loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

पंजाब में कड़ाके की ठंड का कहर, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ने के आसार

भारत इंफो : लोहड़ी के पर्व के दौरान पंजाब में भीषण ठंड को देखते हुए पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसी बीच यह संभावना जताई जा रही है कि राज्य के स्कूलों में छुट्टियां एक बार फिर बढ़ाई जा सकती हैं। पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी स्कूलों को लेकर आज नए आदेश जारी होने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश की भी चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंड के संयुक्त असर से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसी वजह से शिक्षा विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्कूलों को लेकर अंतिम फैसला मौसम को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

13 जनवरी तक बंद है स्कूल
पंजाब सरकार के पहले जारी आदेशों के अनुसार राज्यभर के सभी सरकारी और निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया था। इसके तहत 14 जनवरी से स्कूल खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते अब स्कूलों की छुट्टियां और बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस संबंध में आज कोई बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण मौसम की गंभीरता को देखते हुए हर जरूरी निर्णय सावधानी से लिया जाएगा, ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

घने कोहरे और ठंड से जनजीवन प्रभावित
पिछले कई दिनों से पंजाब के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का रोजमर्रा का जीवन मुश्किल बना दिया है। खासकर सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार गिरते तापमान ने ठंड को अपने चरम पर पहुंचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *