loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

श्री अकाल तख्त साहिब के सामने CM मान की पेशी अब सुबह नहीं, शाम को होगी

भारत इंफो : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष होने वाली पेशी के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह पेशी 15 जनवरी को सुबह 10 बजे निर्धारित थी, लेकिन अब इसे शाम साढ़े चार बजे कर दिया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अब 15 जनवरी को शाम 4:30 बजे अकाल तख्त साहिब के सामने पेश होंगे। यह फैसला विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

राष्ट्रपति के अमृतसर कार्यक्रम बना वजह
पेशी के समय में बदलाव का कारण 15 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अमृतसर दौरा बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही यह स्पष्ट किया था कि श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के कारण वह राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसी स्थिति को देखते हुए अकाल तख्त साहिब ने पेशी का समय बदलने का फैसला किया।

लाइव टेलीकास्ट को लेकर CM मान की अपील
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह भी कहा था कि वह नंगे पैर श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होंगे। इसके साथ ही उन्होंने जत्थेदार से अपील की थी कि गोलक के हिसाब-किताब और सबूतों से जुड़ी पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट किया जाए। हालांकि इस मांग पर अभी तक जत्थेदार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *