loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

जालंधर में कर्मचारियों का प्रदर्शन, 5-6 नवंबर को क्लेरिकल विभागों में रहेगी कलमछोड़ हड़ताल

4 नवंबर को डीसी कार्यालय के सामने फूंकेंगे सरकार का पुतला

 

भारत इंफो, जालंधर

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के संघर्ष के आह्वान पर मंगलवार को जालंधर के विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालयों के बाहर गेट रैलियां कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। डीसी ऑफिस जालंधर के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

यूनियन के जिला प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव विनोद सागर, चेयरमैन जोरावर सिंह और अमरप्रीत सिंह परमार ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 4 नवंबर को डीसी कार्यालय के सामने जिला स्तरीय गेट रैली की जाएगी और सरकार का पुतला फूंका जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 और 6 नवंबर को सभी क्लेरिकल विभागों में कलमछोड़ हड़ताल की जाएगी, जिसके चलते संबंधित विभागों का कामकाज बंद रहेगा।

डीसी ऑफिस में किए गए प्रदर्शन के दौरान किरपाल सिंह, सुखविंदर सुखी, दविंदर भट्टी, मनीष सैनी, जगजीवन सिंह, रणजीत रावत, पवन कुमार, जसवंत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह और जगतार सिंह ने सरकार से कर्मचारियों की मांगें पूरी करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों का संघर्ष और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *