loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

मनप्रीत बादल की बेटी रिया की शादी में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. कर्ण सिंह के पोते आर.के. मार्तंड सिंह के साथ हुआ रिया बादल का विवाह

भारत इंफो, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया बादल के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।

रिया बादल का विवाह आर.के. मार्तंड सिंह के साथ हुआ है। मार्तंड सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. कर्ण सिंह के पोते तथा विक्रमादित्य सिंह के बेटे हैं। मनप्रीत सिंह बादल ने इससे पहले अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से विवाह समारोह का निमंत्रण दिया था। प्रधानमंत्री की इस पारिवारिक समारोह में उपस्थिति को लेकर पंजाब के राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *