Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

कनाडा में गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन पंजाबी गिरफ्तार

भारत इंफो : कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में पुलिस ने वाहन चोरी से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारतीय मूल के तीन कनाडाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कमर्शियल ऑटो क्राइम ब्यूरो की टीम द्वारा की गई, जिसमें चोरी की गई तीन गाड़ियां भी बरामद की गईं।

दिसंबर 2025 से चल रही थी जांच
पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच दिसंबर 2025 में शुरू हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि यह नेटवर्क कारों और ट्रैक्टर-ट्रेलरों की चोरी के साथ-साथ वाहनों से संबंधित धोखाधड़ी में भी सक्रिय था। गिरोह चोरी के वाहनों पर फर्जी ओंटारियो नंबर प्लेट लगाकर उन्हें इस्तेमाल या आगे बेचने की तैयारी करता था।

छापेमारी के दौरान हुई गिरफ्तारी
8 जनवरी 2026 को पुलिस ने ब्रैम्पटन के एक आवास पर सर्च वारंट के तहत छापेमारी की। इस दौरान तीन चोरी की गाड़ियां बरामद की गईं, जिन पर नकली ओंटारियो नंबर प्लेट लगी हुई थीं। इसी छापेमारी के बाद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतपाल खत्रा, गुरतास भुल्लर और मंदीप कौर के रूप में हुई है। तीनों कनाडाई नागरिक हैं और भारतीय मूल के बताए जा रहे हैं।

जमानत पर फैसला
पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल खत्रा और गुरतास भुल्लर को जमानत सुनवाई तक हिरासत में रखा गया है। वहीं, मंदीप कौर को कुछ शर्तों के साथ रिहा कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *