पंजाब और देशवासियों की खुशहाली, शांति और सर्वकल्याण की कामना की
भारत इंफो, गढ़शंकर
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने आज गढ़शंकर स्थित पवित्र तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेककर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब और देशवासियों की खुशहाली, सुख-समृद्धि, शांति और सर्वकल्याण की कामना की।
परगट सिंह ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होने से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना की कामना करते हुए कहा कि पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, शाहकोट से विधायक हरदेव सिंह लाडी सहित अन्य कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे।