Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है दशहरा: परगट सिंह

गांव भोडे सपराय से लेकर जंडियाला, जालंधर कैंट, गढ़ा और लाडोवाली रोड के कार्यक्रमों में की शिरकत

 

श्रीराम जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में आपसी भाईचारे व एकता का दिया संदेश

 

भारत इंफो, जालंधर

असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे के पावन अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरदार परगट सिंह ने जालंधर के विभिन्न दशहरा समारोहों में शिरकत की। उन्होंने जालंधर कैंट हलके के गांव भोडे सपराय से अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद वह गांव जंडियाला, जालंधर कैंट दशहरा ग्राउंड और गढ़ा में आयोजित दशहरा समारोहों में पहुंचे। दिन के अंतिम कार्यक्रम में उन्होंने लाडोवाली रोड पर आयोजित दशहरा समारोह में भाग लिया, जहां रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।

इस दौरान विभिन्न दशहरा कमेटियों के पदाधिकारियों और आयोजकों ने सरदार परगट सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने सभी आयोजकों को दशहरे के सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा क्षेत्रवासियों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।

परगट सिंह ने कहा कि दशहरा जैसे त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी नैतिक मूल्यों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की असली तरक्की तभी संभव है, जब हम जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल हों और आपसी भाईचारे को प्राथमिकता दें। ऐसे त्योहार लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता और सद्भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *