CBI की टीम 21 अक्टूबर को मानसा पहुंचेगी
भारत इंफो, चंडीगढ़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नशे का विरोध करने के चलते अपनी जान गंवा देने वाले व्यक्तियों के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे।
अमित शाह ने मंगलवार को परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात की। 13 अक्टूबर को झोटा की हत्या कर दी गई थी। शाह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और कानून के अनुसार न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। इस मुलाकात के दौरान झोटा के पिता भीम सिंह, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। अमित शाह उन्हें आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। परिवार को यह भी बताया गया कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एक टीम 21 अक्टूबर को दोपहर में मानसा पहुंचेगी। जांच के हिस्से के रूप में इस टीम द्वारा परिवार के सदस्यों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाने की उम्मीद है। अमित शाह ने गुरदासपुर में बिक्रमजीत सिंह के परिजनों के साथ भी मुलाकात की इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों भी उनके साथ थे। उन्होंने गुलजार सिंह के परिजनों से भी मुलाकात की।