भारत इंफो, जालंधर
पंजाब पुलिस 21 अक्टूबर को जालंधर पीएपी (PAP) स्थित चमन ग्राउंड में 67वें पुलिस स्मृति दिवस परेड (67th Police Commemoration Day Parade) का आयोजन करेगी। देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस विशेष कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। विशेष कार्यक्रम सुबह ठीक 7:45 पर शुरू होगा।
राज्य सशस्त्र पुलिस (State Armed Police) के अतिरिक्त महानिदेशक (Addl. DGP) एमएफ फारूकी, IPS द्वारा इस कार्यक्रम का निमंत्रण जारी किया गया है।
डीजीपी पंजाब होंगे मुख्य अतिथि
इस गरिमामयी परेड समारोह में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP Punjab) गौरव यादव, IPS मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।