Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

अष्टमी पर माता चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह

पंजाब और देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली व जनकल्याण के लिए की प्रार्थना; नवरात्र और अष्टमी की दी शुभकामनाएं

 

भारत इंफो, माता चिंतपूर्णी दरबार

नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

परगट सिंह ने नवरात्र और अष्टमी के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याण और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, सांसद गुरजीत सिंह औजला, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंद्रा, संगत सिंह गिलजियां और शाम सुंदर अरोड़ा, पूर्व विधायक इंदु बाला, पवन आदिया और मिक्की डोगरा सहित कांग्रेस के कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *