loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

‘पार्क डांस के लिए नहीं’… रील बना रही मां-बेटी को निहंगों ने रोका, वीडियो वायरल

भारत इंफो : पंजाब के लुधियाना स्थित रखबाग पार्क में सोशल मीडिया रील बना रही एक मां-बेटी को कुछ निहंगों ने रोक लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निहंग दोनों महिलाओं को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका कहना था कि पार्क लोगों के बैठने और घूमने के लिए होते हैं, न कि डांस कर रील बनाने के लिए। बाद में माफी मांगने के बाद दोनों को चेतावनी देकर जाने दिया गया।

फोन चेक कर वीडियो डिलीट करवाई
वायरल वीडियो में निहंग यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पंजाब में इस तरह की अश्लीलता को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के पहनावे पर भी आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन चेक किए गए और पार्क में बनाई गई वीडियो डिलीट करवाई गई। निहंगों ने भविष्य में ऐसी गतिविधि दोबारा न करने की चेतावनी देते हुए मां-बेटी को छोड़ दिया।

यूपी के गोंडा से घूमने आई थीं मां-बेटी
जानकारी के अनुसार, मां-बेटी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली हैं और पंजाब घूमने आई हुई थीं। रविवार को वे अपने रिश्तेदारों के साथ रखबाग पार्क पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि बेटी ने स्लीवलेस टॉप और लहंगा पहन रखा था। इसी दौरान दोनों सोशल मीडिया के लिए डांस रील बना रही थीं, तभी निहंग वहां पहुंच गए और उन्हें रोक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *