Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

पंजाब बंद : जालंधर के बाजार-स्कूल बंद, चौकों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

भारत इंफो : वाल्मीकि संगठनों द्वारा 27 जुलाई को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का असर जालंधर में भी देखने को मिला। समाज के प्रतिनिधियों ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार बंद रखने की अपील की थी। इसके बाद शेखां बाजार, किशनपुरा समेत शहर के कई बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख इलाकों और चौक-चौराहों पर पुलिस की विशेष नाकेबंदी की गई।

चौक पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस रही सतर्क
मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय ने भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर एकत्र होकर शांतिपूर्ण रोष प्रदर्शन करने की सूचना प्रशासन को दी थी। इसे देखते हुए चौक और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

वाल्मीकि संगठनों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दिया भरोसा
एसपी के अनुसार वाल्मीकि संगठनों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया है कि उनका प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी प्रकार से कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। पुलिस ने भी आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए शांति बनाए रखने का अनुरोध किया है।

निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
वाल्मीकि समाज के नेताओं ने प्रशासन से बरनाला लाठीचार्ज मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और प्रभावित सफाई कर्मचारियों को जल्द न्याय दिलाने की मांग दोहराई है। पंजाब बंद के तहत राज्यभर में विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण रैलियों और विरोध प्रदर्शनों की तैयारी की गई है। आयोजकों ने सभी समर्थकों से लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न पहुंचाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *