loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात, कार्रवाई की मांग

भारत इंफो : हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमाचल नंबर की गाड़ियों से कथित तौर पर ‘खालसा टैक्स’ वसूले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हिमाचल सरकार ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई।

हिमाचल के एंट्री टैक्स के विरोध में हुई थी वसूली
बुधवार को पंजाब में कुछ निहंगों द्वारा हिमाचल प्रदेश की गाड़ियों से ‘खालसा टैक्स’ वसूला गया। उनका कहना था कि हिमाचल सरकार द्वारा लगाए गए एंट्री टैक्स का विरोध जताने के लिए यह कदम उठाया गया है। हिमाचल का एंट्री टैक्स गलत है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए।

कीरतपुर में दो घंटे तक रोकी गईं गाड़ियां
यह घटना कीरतपुर में हुई, जहां हिमाचल नंबर की गाड़ियों को रोककर सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कथित रूप से टैक्स वसूला गया। इस दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उनसे राशि ली गई।

पुलिस हस्तक्षेप के बाद रुकी वसूली
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को समझाया। इसके बाद दोपहर के समय ‘खालसा टैक्स’ की वसूली बंद कर दी गई। फिलहाल इस मामले को लेकर दोनों राज्यों के बीच संवाद जारी है और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *