loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 42°C
Breaking News

Lufthansa एयरलाइन का बड़ा झटका, 20 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

भारत इंफो : यूरोप की प्रमुख एयरलाइन Lufthansa ने बढ़ती लागत और जेट फ्यूल की कीमतों में तेज उछाल के चलते बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने 20 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है, ताकि खर्चों को नियंत्रित किया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके।

ईंधन महंगा, कंपनी पर बढ़ा आर्थिक दबाव
एयरलाइन के मुताबिक जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण ऑपरेशन महंगे हो गए हैं। ऐसे में उड़ानों में कटौती कर कंपनी लगभग 40 हजार टन ईंधन की बचत करना चाहती है, जिससे वित्तीय दबाव कम किया जा सके। इससे पहले Lufthansa अपनी रीजनल यूनिट ‘सिटीलाइन’ को बंद करने का ऐलान कर चुकी है। साथ ही 27 पुराने और ज्यादा ईंधन खपत वाले विमानों को ग्राउंड करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार से 120 उड़ानों को रद्द किया गया, जो मई के अंत तक प्रभावी रहेंगी।

गर्मियों में और कटौती के संकेत
कंपनी ने संकेत दिए हैं कि गर्मियों के पूरे सीजन के लिए भी अतिरिक्त उड़ान कटौती की जा सकती है। इस संबंध में अंतिम फैसला अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक लिया जा सकता है। नई रणनीति के तहत कंपनी उन यूनिट्स पर ज्यादा निर्भर होगी जहां कर्मचारियों का खर्च मुख्य एयरलाइन के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत तक कम है। इससे ऑपरेशनल लागत घटाने और प्रतिस्पर्धा में बने रहने में मदद मिलेगी।

लागत घटाने के लिए छंटनी की तैयारी
मुनाफे को स्थिर करने के लिए Lufthansa प्रशासनिक खर्चों में भी कटौती कर रही है। कंपनी ने 2030 तक करीब 4000 नौकरियों में कमी करने की योजना बनाई है। इसके अलावा शॉर्ट-हॉल (छोटी दूरी) की उड़ानों को कम लागत वाली यूनिट्स जैसे ‘सिटी एयरलाइंस’ और ‘डिस्कवर’ को ट्रांसफर करने की रणनीति बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *