loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

जालंधर के हार्ट अटैक परांठे वाले की हाईकोर्ट में एंट्री, पुलिस पर बड़े आरोप!

भारत इंफो : जालंधर के चर्चित हार्ट अटैक परांठे वाले वीर दविंदर सिंह ने पुलिस के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें जबरन परांठों की कार्ट लगाने से रोक रही है और लगातार धमकियां दे रही है। इसी वजह से उन्होंने अदालत से न्याय की मांग की है।

दिवाली की रात पुलिस से झगड़े के बाद शुरू हुआ विवाद

वीर दविंदर के अनुसार दिवाली की रात थाना मॉडल टाउन के कुछ पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद से उन्हें कार्ट लगाने नहीं दिया जा रहा। वह बताते हैं कि पुलिस रोज़ आकर उन्हें डराती-धमकाती है और दुकान बंद करवाने का प्रयास करती है।

सेलिब्रिटीज भी परांठों के दीवाने

वीर दविंदर की कार्ट पर कपिल शर्मा, नूरां सिस्टर्स समेत कई पंजाबी कलाकार आ चुके हैं। उनके परांठे जालंधर में काफी लोकप्रिय हैं, जिसके चलते विवाद ने और भी चर्चा पकड़ ली है।

वीडियो क्लिप्स के ज़रिए लगाए गंभीर आरोप

दविंदर सिंह ने दो वीडियो क्लिप्स भी साझा किए, जिनमें वह पुलिस कर्मियों से बहस करते दिखते हैं। उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात पुलिस ने उनकी 60 वर्षीय मां को गालियां दीं और उनसे मारपीट भी की।

उनका कहना है कि सभी दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ उन्हें ही टारगेट कर रही है।

जालंधर के चर्चित हार्ट अटैक परांठे वाले वीर दविंदर सिंह ने पुलिस के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस उन्हें जबरन परांठों की कार्ट लगाने से रोक रही है और लगातार धमकियां दे रही है। इसी वजह से उन्होंने अदालत से न्याय की मांग की है।

दिवाली की रात पुलिस से झगड़े के बाद शुरू हुआ विवाद

वीर दविंदर के अनुसार दिवाली की रात थाना मॉडल टाउन के कुछ पुलिस कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की थी। इसके बाद से उन्हें कार्ट लगाने नहीं दिया जा रहा। वह बताते हैं कि पुलिस रोज़ आकर उन्हें डराती-धमकाती है और दुकान बंद करवाने का प्रयास करती है।

सेलिब्रिटीज भी परांठों के दीवाने

वीर दविंदर की कार्ट पर कपिल शर्मा, नूरां सिस्टर्स समेत कई पंजाबी कलाकार आ चुके हैं। उनके परांठे जालंधर में काफी लोकप्रिय हैं, जिसके चलते विवाद ने और भी चर्चा पकड़ ली है।

वीडियो क्लिप्स के ज़रिए लगाए गंभीर आरोप

दविंदर सिंह ने दो वीडियो क्लिप्स भी साझा किए, जिनमें वह पुलिस कर्मियों से बहस करते दिखते हैं। उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात पुलिस ने उनकी 60 वर्षीय मां को गालियां दीं और उनसे मारपीट भी की।

उनका कहना है कि सभी दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ उन्हें ही टारगेट कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *