loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

Canada ने 2 पंजाबी गैंगस्टरों को किया डिपोर्ट, फिरौती और कई आपराधिक मामलों में थे शामिल

भारत इंफो : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने संगठित अपराध और रंगदारी में शामिल पंजाबी मूल के दो गैंगस्टरों, अर्शदीप सिंह और सुखनाज सिंह संधू को देश से बाहर निकाल दिया है। इन दोनों पर कनाडा में फिरौती मांगने और गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। एजेंसी ने स्पष्ट कर दिया है कि विदेशी नागरिक अगर कनाडा की धरती पर अपराध करेंगे, तो उन्हें वहां रहने का कोई अधिकार नहीं है।

35 अपराधियों की हुई घर वापसी
कनाडा सरकार ने उन विदेशी नागरिकों की एक विस्तृत सूची तैयार की है जो रंगदारी और अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त हैं। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए अब तक कुल 35 अपराधियों को डिपोर्ट किया जा चुका है। सीबीएसए की यह कार्रवाई उन गैंगस्टरों के लिए बड़ा झटका है जो कनाडा को सुरक्षित पनाहगाह मानते थे।

कड़े कानूनों का संदेश
हाल के दिनों में भारतीय मूल के युवाओं के अपराध में शामिल होने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अर्शदीप और सुखनाज को डिपोर्ट कर कनाडा ने यह कड़ा संदेश दिया है कि वहां की सुरक्षा एजेंसियां अब किसी भी तरह की ढील देने के मूड में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *