loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

अब मनकीरत औलख की बारी है, जितने मर्जी गनमैन ले ले! गैंगस्टर की ऑडियो वायरल

भारत इंफो : पंजाबी गायक मनकीरत औलख एक बार फिर गैंगस्टर के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सिंगर को जान से मारने की सीधी धमकी दी है।

मनकीरत अब तुझे नहीं छोड़ेंगे
इस ऑडियो में पटियाल ने हाल ही में चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उस वारदात से कई लोगों को मिर्ची लगी है, लेकिन अब अगला नंबर मनकीरत औलख का है। मनकीरत चाहे जितने मर्जी गनमैन रख ले, वह उसे नहीं छोड़ेंगे। धमकी में यह भी कहा गया कि सिंगर मोहाली में बैठकर विदेश की तस्वीरें और स्टोरी डालता रहता है, लेकिन अब वह उनकी नजरों से बच नहीं पाएगा। वायरल हो रही ऑडियो की हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता है।

पहले भी मिल चुकी है धमकी
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब औलख को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले अगस्त 2025 में भी उन्हें विदेशी नंबरों से कॉल और वॉट्सऐप पर डरावने संदेश मिले थे। उस दौरान उनके परिवार और बच्चे तक को धमकी देते हुए कहा गया था कि ‘अपना वक्त नजदीक समझो, इसे मजाक मत मानना।’ ताजा ऑडियो ने एक बार फिर सिंगर की सुरक्षा और पंजाब के माहौल को गरमा दिया है, हालांकि इस वायरल ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *