loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

जालंधर में 13 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, कोताही बरतने वाला ASI सस्पेंड

भारत इंफो : जालंधर में एक 13 साल की बच्ची का अपनी सहेली के घर जाना उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। शहर में हुए इस दिल दहला देने वाले कांड में पुलिस ने पड़ोसी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी को नामजद किया है। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने अकेलेपन का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

जांच में चूक, अधिकारी पर गिरी गाज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे ने भी सख्त कदम उठाए हैं। घटनास्थल (Crime Scene) की तलाशी में बड़ी चूक करने के दोषी पाए जाने पर एस.एस.आई. मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है। एसीपी गगनदीप सिंह घुम्मन ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक बच्ची आरोपी की बेटी की सहेली थी। वह उससे मिलने पड़ोसी के घर गई थी, लेकिन वहां उसकी सहेली और उसकी मां मौजूद नहीं थीं। वे ननिहाल गए हुए थे। इसी दौरान यह घिनौनी वारदात अंजाम दी गई। शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *