loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पंजाबियों अब नहीं फंसेंगे खरड़ के जाम में! 1 दिसंबर से खुल रहा है यह नया हाईवे

भारत इंफो : पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से दिल्ली-हरियाणा की तरफ जाने वाले यात्रियों का इंतजार खत्म होने वाला है। मोहाली के खरड़ में लगने वाले घंटों के जाम से अब छुटकारा मिलेगा। प्रशासन ने नेशनल हाईवे-205A का हिस्सा, नवनिर्मित ‘मोहाली-कुराली बाईपास’ को 1 दिसंबर से आम जनता के लिए खोलने का फैसला किया है।

रूट और कनेक्टिविटी: सीधा एयरपोर्ट रोड से जुड़ाव

लगभग 31 किलोमीटर लंबा यह नया बाईपास मोहाली के आईटी चौक (IT Chowk) से शुरू होकर कुराली तक जाता है। यह मार्ग कुराली से होते हुए सीधे एयरपोर्ट रोड को जोड़ता है और आगे सिसवां–बद्दी मार्ग से भी कनेक्ट होता है। इसके खुलने से अब वाहनों को खरड़ शहर के अंदर घुसने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा।

भारतमाला प्रोजेक्ट: 1400 करोड़ की लागत

यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘भारतमाला परियोजना’ का हिस्सा है, जिसे लगभग 1,400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। NHAI के अधिकारियों ने बताया कि कुराली में हाई-टेंशन पावर लाइनों की वजह से काम अटका था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। फिलहाल सड़क पर फिनिशिंग और मार्किंग का काम अंतिम चरण में है।

ट्रायल रन और उद्धाटन

अधिकारियों के मुताबिक, उद्घाटन से पहले 29 और 30 नवंबर को इस बाईपास पर ट्रायल रन किया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा, तो 1 दिसंबर से इसे पूरी तरह खोल दिया जाएगा। इस ग्रीनफील्ड रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और आधुनिक रोड साइन लगाए गए हैं।

इंडस्ट्री को मिलेगी रफ्तार

ट्रैफिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस रोड के खुलने से बद्दी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *