loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

मोदी कैबिनेट का केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा, DA-DR में 3% बढ़ोतरी

1 जुलाई 2026 से मिलेगा लाभ, 48.54 लाख कर्मचारी और 68.71 लाख पेंशनभोगी होंगे लाभान्वित

 

भारत इंफो, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत मूल वेतन और मूल पेंशन के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगी।

सरकार के इस फैसले का लाभ करीब 48.54 लाख सेवारत केंद्रीय कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू होंगी। यानी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जुलाई से बढ़ी हुई दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

सरकारी जानकारी के मुताबिक, DA और DR में इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार पर सालाना करीब 10,016.10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त को सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर स्वीकार किए गए फॉर्मूले के अनुसार मंजूरी दी गई है। इस बढ़ोतरी का उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को कम करने में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आर्थिक राहत प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *