Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पंजाब बंद नहीं, दो दिन हड़ताल करेंगे सरकारी कर्मचारी

सुबह 10 बजे डीसी ऑफिस के सामने स्थित पुडा ग्राउंड जुटने की अपील

PSMSU के आह्वान पर राज्य के सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिन की सामूहिक छुट्टी करेंगे

भारत इंफो, जालंधर
पंजाब के सरकारी विभागों के कामकाज पर आज और कल बड़ा असर देखने को मिल सकता है। पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज यूनियन (PSMSU) के आह्वान पर राज्य के सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दो दिन की सामूहिक छुट्टी लेकर दो दिवसीय महा हड़ताल पर जा रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट है कि आज कोई पंजाब बंद नहीं है और आम जनजीवन व बाजार पूरी तरह सामान्य रहेंगे।
पीएसएएसयू के राज्य मुख्य सलाहकार और डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल एवं अन्य
यूनियन नेताओं ने सभी कैडरों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे आज सुबह 10 बजे डीसी ऑफिस के सामने स्थित पुडा ग्राउंड में एकत्रित हों। कर्मचारी इस मैदान में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन और रोष मुजाहिरा करेंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस आंदोलन के तहत राज्य के सरकारी, अर्ध-सरकारी विभागों, बोर्डों, कॉर्पोरेशन, कमेटियों और विश्वविद्यालयों के दफ्तरी व फील्ड कर्मचारियों को दो दिन की सामूहिक छुट्टी पर रहने की अपील की गई है। चंडीगढ़ से लेकर जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर के सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप रहने की आशंका है। यह हड़ताल सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की है। इसलिए राज्य भर में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, निजी स्कूल और बस-ट्रेन जैसी परिवहन सेवाएं रोजाना की तरह सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *