loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 19°C
Breaking News

1 सितंबर से दूध के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, थोक भाव में ₹9 का इजाफा; जानें नया रेट

भारत इंफो : मुंबई के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने थोक दूध की कीमत में ₹9 प्रति लीटर बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू होगी। कीमत बढ़ने के बाद मुंबई और आसपास के मेट्रोपॉलिटन इलाकों में थोक दूध ₹93 प्रति लीटर से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा। नई दर अगले 6 महीने यानी 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।

हाल के सालों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी
BMPA के मुताबिक, दूध की कीमत में यह हाल के वर्षों में हुई सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी में से एक है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले दूध महंगा होने से होटल, मिठाई कारोबारियों और दूध पर निर्भर दूसरे कारोबारों की लागत भी बढ़ सकती है। डेयरी किसानों और तबेला संचालकों ने दूध की कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती उत्पादन लागत को मुख्य वजह बताया है। पिछले एक साल के दौरान पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाले हरे चारे, चुनी और खली जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

1 सितंबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
नई दर लागू होने के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में थोक दूध खरीदने वालों को प्रति लीटर ₹9 ज्यादा चुकाने होंगे। यह बढ़ोतरी 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। त्योहारी सीजन में दूध और इससे बनने वाले उत्पादों की मांग बढ़ने के बीच कीमतों में यह इजाफा उपभोक्ताओं के बजट पर भी असर डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *