Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

पंजाब में गैस संकट बना जानलेवा! सिलेंडर की लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत

भारत इंफो : पंजाब में गैस सिलेंडर संकट के बीच बरनाला के गांव शैहना से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनका नंबर लाइन में 25वां था।

लोगों के मुताबिक भूषण कुमार मित्तल करीब दो घंटे तक लाइन में खड़े रहे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और गैस सप्लाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *