loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले बम धमाकों की धमकी, 3 स्कूलों और मेयर कार्यालय को मिले ई-मेल

भारत इंफो, इंदौर

पंजाबी गायक एवं बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले शहर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है। शहर के तीन निजी स्कूलों और इंदौर नगर निगम के मेयर कार्यालय को बम धमाकों की धमकी भरे ई-मेल मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी भरे ई-मेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का जिक्र करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है। ई-मेल मिलने के बाद संबंधित संस्थानों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया। इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। शुरुआती जांच में पुलिस को धमकी भरे ई-मेल फर्जी होने की आशंका है। हालांकि, जांच पूरी होने तक सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं।

15 नवंबर को होना है दिलजीत का शो

दिलजीत दोसांझ का इंदौर में 15 नवंबर को कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। उनके Aura India Tour के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकियों ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।फिलहाल किसी विस्फोटक सामग्री के मिलने या धमकी के वास्तविक होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *