loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 41°C
Breaking News

जालंधर समेत इन जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाएं भी चलेंगी

भारत इंफो : पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार से अगले चार दिनों तक कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार 14 से 17 मार्च के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान पर भी असर पड़ेगा।

विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों के दौरान दिन के तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 14 मार्च को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इसके बाद 15 मार्च को जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर, पटियाला, मोहाली और संगरूर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं 16 मार्च को भी पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर के कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदलने, बारिश होने और तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *