loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार : ढाई महीने में निवेशकों के 48.5 लाख करोड़ स्वाहा, 2011 के बाद सबसे बड़ी गिरावट

भारत इंफो : साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। साल के शुरुआती ढाई महीनों में ही निवेशकों को पिछले कई सालों की तुलना में सबसे करारा झटका लगा है। वैश्विक अनिश्चितताओं और लगातार जारी बिकवाली ने बाजार को घुटनों पर ला दिया है, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भारी सेंध लगी है।

आंकड़ों में तबाही का मंजर
ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक निवेशकों की करीब 533 अरब डॉलर, यानी लगभग 48.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूब चुकी है। गिरावट का यह स्तर इतना गंभीर है कि इसकी तुलना 2011 के दौर से की जा रही है, जब बाजार ने 625 अरब डॉलर की गिरावट झेली थी। मौजूदा स्थिति ने पिछले एक दशक के भरोसे को हिलाकर रख दिया है।

दुनिया के कई देशों से भी बड़ा नुकसान
भारतीय बाजार में आई इस गिरावट की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह नुकसान कई देशों के कुल मार्केट लॉस के योग से भी अधिक है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में हुआ यह घाटा मेक्सिको, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, फिनलैंड, वियतनाम और पोलैंड जैसे देशों के संयुक्त बाजार नुकसान को भी पीछे छोड़ चुका है।

मार्केट कैप में ऐतिहासिक गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप अब गिरकर 4.77 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह अप्रैल 2025 के बाद का सबसे निचला स्तर है। साल 2026 के आगाज़ पर यह आंकड़ा 5.3 ट्रिलियन डॉलर के करीब था, जिसका सीधा अर्थ है कि मात्र 75 दिनों के भीतर बाजार पूंजीकरण में 10 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *