Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

ट्रिपल मर्डर केस का गैंगस्टर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

भारत इंफो : चंडीगढ़ ट्रिपल कत्ल मामले में फरार चल रहे गैंगस्टर भवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष चोपड़ा को पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किय है। आरोपी को पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपी को पंजाब लाया जा रह है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।

डीजीपी ने बताया कि आरोपी 2024 में फिरोजपुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में शामिल था। पुलिस केंद्रिय एजेंसी की मदद से आरोपी को डिपोर्ट करवाकर लेकर आई है। जिसके बाद आरोपी की केंद्रिय एजेंसियों की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तारी की गई। डीजीपी ने कहा कि इंटरनेशल कॉपरेशन और कोर्डिनेशन के साथ जिओ लोकेट किया गया।

वहीं लुकऑउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए गए। जिसके बाद गर्वमेंट ऑफ इंडिया और केंद्रिय एजेंसियों के सहयोग के साथ इंटरनेशनल लेवल पर केस टेक-अप किया गया। अब आरोपी को पंजाब लाया जा रहा है। आरोपी के तार पाकिस्तान के साथ जुड़े है। 2024 में ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी शामिल था। डीजीपी ने कहा कि गैंगस्टरों को चेतावनी है, जहां चाहें वहां छिप जाएं, पंजाब पुलिस उन्हें पकड़कर वापस लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *