Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

Instagram Down! दुनियाभर के लाखों यूजर्स मैसेज भेजने में हुए परेशान

भारत इंफो : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर बुधवार को दुनियाभर से शिकायतों का अंबार लग गया। सुबह से ही यूजर्स ऐप के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना कर रहे थे, जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी डायरेक्ट मैसेज यानी DM फीचर में देखी गई। यूजर्स का कहना था कि वे न तो नए मैसेज भेज पा रहे थे और न ही आए हुए मैसेज देख पा रहे थे।

इस अचानक आई तकनीकी खराबी ने लॉस एंजेलिस, शिकागो, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय शहरों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के यूजर्स को भी घंटों तक परेशान रखा।

वेबसाइट और ऐप्स की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करने वाले प्लेटफॉर्म ‘डाउनडिटेक्टर’ के आंकड़ों ने भी इस बात की पुष्टि की है। बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे इंस्टाग्राम डाउन होने की रिपोर्ट में अचानक बड़ा उछाल देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।

लोगों का कहना है कि उनका ऐप सही तरीके से लोड नहीं हो रहा है और चैटिंग फीचर पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस खराबी के पीछे के सटीक कारण का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ‘Instagram Down’ ट्रेंड करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *