Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

महिलाओं पर टिप्पणी से घिरे सुखपाल खैहरा : विधानसभा में हंगामा, महिला आयोग ने मांगा जवाब

भारत इंफो : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बीच खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके साथ ही पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सुखपाल खैहरा को नोटिस जारी किया है और 12 मार्च तक जवाब देने के लिए कहा है।

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने उठाए सवाल
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने सदन में खैहरा की पोस्ट पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पोस्ट में लिखा गया है कि “हजार रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी।”

चीमा ने सवाल उठाया कि क्या खैहरा इस बयान के लिए माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम महिलाओं और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि विरोधी दल के नेता महिलाओं का अपमान करें।

कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने जताया खेद
विधानसभा में उठे विवाद के बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो इसका खेद है।

आप विधायक ने कार्रवाई की मांग की
इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बताना होगा कि गरीब लोग कैसे “सूरमा” पैदा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राज्य स्तर पर उठाया जाएगा और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसी दौरान विधानसभा में खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *