Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर में दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, 2 दिन से एक-साथ घर में रह रहे थे

भारत इंफो : जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रविदास कॉलोनी में सोमवार तड़के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आशु, निवासी रविदास कॉलोनी के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

दोस्तों से हुआ विवाद, पेट में मारा चाकू
जानकारी के अनुसार, आशु सोमवार तड़के करीब 4 बजे अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया और आरोपियों ने आशु के पेट में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल आशु का काफी खून बह गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

डेढ़ महीने पहले ही जेल से लौटा था मृतक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक आशु करीब डेढ़ महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि वह पिछले तीन दिनों से घर में ही रह रहा था। इसी दौरान देर रात विवाद हुआ, जो उसकी हत्या का कारण बन गया।

परिजनों ने दोस्तों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने बताया कि दो दिन पहले आशु के दोस्त रात करीब 11 बजे घर आए थे और तभी से वहीं रुके हुए थे। पिता ने बेटे को दोस्तों को भेजने के लिए कहा था, लेकिन आशु ने उन्हें रात रुकने दिया। पिता के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे जब वह सिलेंडर लेने छत पर गए तो देखा कि आशु खून से लथपथ पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *