loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

धर्मेंद्र नहीं रहे: बॉलीवुड ने खोया अपना असली हीरो

भारत इंफो : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। पिछले 11 दिनों से वे वहां इलाज के लिए भर्ती थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

11 दिनों से चल रहा था इलाज

परिवार के सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की पूरी टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थी, लेकिन सोमवार देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

फिल्म जगत में शोक की लहर

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद से ही बॉलीवुड में मातम का माहौल है। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सनी देओल, बॉबी देओल, शाहरुख खान और सलमान खान सहित तमाम सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर फैन्स भी उन्हें ‘हीमैन ऑफ बॉलीवुड’ कहकर याद कर रहे हैं।

सिनेमा के सुनहरे युग का अंत

धर्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘चुपके चुपके’, ‘धरमवीर’ और ‘यादों की बारात’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया। उनकी जोड़ी हेमा मालिनी के साथ दर्शकों की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही।

परिवार और प्रशंसकों में गम का माहौल

धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई स्थित उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार आज शाम जुहू स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। पूरे देश से उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *