Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

धर्मेंद्र की हालत नाज़ुक! अचानक ICU से वेंटिलेटर पर शिफ्ट

भारत इंफो : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पिछले कई दिनों से आईसीयू में हैं ताकि भीड़ और मुलाकातों से उन्हें आराम मिल सके।

रविवार सुबह अचानक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र फिलहाल ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स दे रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टर लगातार निगरानी में हैं।

अभी तक परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

इससे पहले, 3 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था, “सब ठीक है।” हालांकि अब हालात बदलने के बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *