loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

CM भगवंत मान की उपस्थिति में राजिंदर गुप्ता ने भरा नामांकन, इस तारीख को होगी वोटिंग

भारत इंफो : पंजाब में AAP के राज्यसभा उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान और हाल ही में राज्यसभा सीट छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर राजिंदर गुप्ता के कारोबारी और समाज सेवी कार्यों की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि गुप्ता पंजाब की आवाज़ को राज्यसभा में पूरी मजबूती से उठाएंगे।

AAP के चौथे कारोबारी कैंडिडेट
पंजाब विधानसभा में AAP के पास प्रचंड बहुमत होने के कारण राजिंदर गुप्ता की जीत लगभग तय मानी जा रही है। राजिंदर गुप्ता पंजाब से AAP की ओर से राज्यसभा जाने वाले चौथे कारोबारी होंगे। इससे पहले अशोक मित्तल, संजीव अरोड़ा और विक्रमजीत साहनी को पार्टी राज्यसभा भेज चुकी है।

24 अक्टूबर को होगी वोटिंग
राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन भरने के लिए आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। जिसके बाद 14 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 अक्टूबर तक नामांकन अपना नाम वापिस ले सकते हैं। 24 अक्टूबर को वोटिंग और उसी दिन ही रिजल्ट आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *