loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

भारत दौरे में अफगान विदेश मंत्री, पाकिस्तान ने आधी रात काबुल कर दिया AirStrike

भारत इंफो : पाकिस्तान ने गुरुवार रात को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कई ठिकानों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में सनसनीखेज दावा किया गया है कि एयरफोर्स ने इस हमले में TTP चीफ मुफ्ती नूर वली मेहसूद को मार गिराया है। रिपोर्ट के अनुसार महसूद पूर्वी काबुल में एक ठिकाने पर मौजूद था और हमले में उसकी कार और गेस्टहाउस को निशाना बनाया गया।

TTP चीफ ने खुद जारी किया ऑडियो,

  • TTP चीफ का ऑडियो: अफ़ग़ान मीडिया ‘टोलो न्यूज’ का कहना है कि उन्हें मुफ्ती नूर वली मेहसूद का एक ऑडियो मैसेज मिला है, जिसमें उसने दावा किया है कि उस पर कोई हमला नहीं हुआ है और वह सुरक्षित है।
  • तालिबान की प्रतिक्रिया: तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी हमले की रिपोर्ट पर कहा कि विस्फोट में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

भारत दौरे के बीच हुआ बड़ा हमला

यह एयरस्ट्राइक ऐसे वक्त में हुई है, जब तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी 7 दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं। मुत्तकी की भारत यात्रा के दौरान पाकिस्तान द्वारा काबुल में हमला करना दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *