loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

फाजिल्का के अबोहर में बसंत पंचमी पर चाइना डोर का कहर, युवक गंभीर घायल

भारत इंफो :फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में बसंत पंचमी के मौके पर चाइना डोर के अवैध इस्तेमाल का एक और गंभीर मामला सामने आया है। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम चाइना डोर उड़ाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गले में गहरे घाव, 15 टांके लगे

जानकारी के अनुसार, पंजपीर नगर निवासी 27 वर्षीय भूपेन्द्र चाइना डोर की चपेट में आ गया, जिससे उसके गले में गहरे घाव हो गए। हादसे के तुरंत बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में 15 टांके लगाए।

हालत गंभीर, उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर

डॉक्टरों के अनुसार भूपेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *