भारत इंफो : पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कल से 14 दिसंबर तक घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 0.4°C की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य के करीब है।
आदमपुर सबसे ठंडा, बठिंडा सबसे गर्म
हिमाचल सीमा से सटे आदमपुर में राज्य का सबसे कम तापमान 3.0°C दर्ज किया गया। वहीं बठिंडा में अधिकतम तापमान 28°C तक पहुंच गया।
कई जिलों में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है, लेकिन AQI अब भी 100 के ऊपर बना हुआ है।
अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हिमालयी क्षेत्रों के साथ पंजाब का मौसम भी प्रभावित होगा। कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा बने रहने की संभावना है।
अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना कम है। पंजाब, बठिंडा, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 24–26°C रहने का अनुमान है।
राज्य के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 22–24°C और न्यूनतम तापमान 6–8°C के बीच रहने की संभावना है।
कई शहरों की हवा अभी भी खराब
पंजाब और चंडीगढ़ में AQI में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन कई शहर अभी भी प्रदूषण के खतरनाक स्तर के करीब हैं।
सुबह 6 बजे का प्रमुख AQI:
- अमृतसर: 130
- जालंधर: 138
- खन्ना: 139
- लुधियाना: 108
- मंडी गोबिंदगढ़: 190 (सबसे प्रदूषित)
- पटियाला: 142
चंडीगढ़:
- सेक्टर-22: 163
- सेक्टर-25: 161
- सेक्टर-53: 138