loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

जालंधर में मशहूर अग्रवाल ढाबे पर GST की अचानक छापेमारी, जांच में मिले 3 करोड़ कैश

भारत इंफो : जालंधर के कूल रोड पर स्थित मशहूर अग्रवाल ढाबे पर गुरुवार को GST विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी। कार्रवाई इतनी अचानक थी कि ढाबे के स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। विभाग की टीम ने पहुंचते ही ढाबे को खाली करवाया और सभी कर्मचारियों को बाहर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, टीम ने ढाबे के लेनदेन, बिलिंग और टैक्स से जुड़ी फाइलों को खंगालना शुरू कर दिया है। छापेमारी के दौरान ढाबे का मुख्य दरवाजा पर्दों से ढक दिया गया, ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति अंदर न जा सके। जांच में शामिल अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी यह भी सामने आई है कि विभाग की एक टीम ने ढाबा संचालकों के घर पर भी तलाशी अभियान चलाया है। चर्चा है कि तलाशी के दौरान कुछ नकदी बरामद हुई है, लेकिन अधिकारियों ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है।

GST विभाग की इस कार्रवाई के बाद कूल रोड और आसपास के व्यापारियों में हलचल मची हुई है और लोग पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *