Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

Vishal Mega Mart में भीषण आग लगी, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

भारत इंफो, अंबाला : आज सुबह Vishal Mega Mart में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही मॉल में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोग चीख-पुकार करने लगे और शीशे टूट कर नीचे गिरने लगे। काले धुएं का गुबार तेजी से फैलता हुआ बाहर आने लगा। यह घटना हरियाणा के अंबाला में हुई है, जहां बड़ी संख्या में लोग शॉपिंग के लिए पहुंचे थे।

फायर ब्रिगेड को तुरंत घटना स्थल की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में पूरी तरह से जुट गईं, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उसे नियंत्रित करना कठिन हो गया। विशेष रूप से आग कपड़ों में फैलने से स्थिति और बिगड़ती जा रही थी।

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि लगभग एक घंटे से वे आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल सतह पर आग को नियंत्रित किया गया है, लेकिन मॉल के विभिन्न कोनों में आग अब भी सुलग रही है। फायर कर्मी धीरे-धीरे अंदर की स्थिति का जायजा ले रहे हैं ताकि पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पाया जा सके।

तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां पूरी तरह से खाली हो चुकी हैं, इसलिए फायर डिपार्टमेंट ने और गाड़ियों की मांग की है ताकि आग को पूरी तरह से बुझाया जा सके। घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद हैं।

इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारण मॉल में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *