Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

CM भगवंत मान ने मांगी भारत-पाकिस्तान के बीच बस सेवा और समझौता एक्सप्रेस की बहाली

 

 

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले बोले पंजाब के मुख्यमंत्री

—आम लोग चाहते हैं शांति, आपसी रिश्तों को मजबूत करने की जरूरत

 

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने तथा दोनों देशों के लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ावा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के आम लोग अमन चाहते हैं और उनके बीच पारिवारिक एवं व्यक्तिगत रिश्तों को बनाए रखने के लिए सीमा पार परिवहन सेवाएं बहाल की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने पुरानी बस सेवाओं और समझौता एक्सप्रेस का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए, ताकि दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से मिल सकें और अपने पारिवारिक संबंधों को कायम रख सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके ननिहाल पक्ष के बुजुर्ग और ससुराल पक्ष के लोग पाकिस्तान से आए थे। इस कारण सीमा पार रहने वाले लोगों और उस क्षेत्र से उनका भावनात्मक जुड़ाव है। श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व नजदीक आने के संदर्भ में पाकिस्तान जाने की संभावना से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि उनकी पाकिस्तान यात्रा या इससे संबंधित कोई औपचारिक प्रस्ताव सामने आता है, तो राजनीतिक मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास आवेदन भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *