पंजाब राज्य महिला आयोग ने डीजीपी को जांच कराने को लिखा था
भारत इंफो, जालंधर
शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। अकाली दल ने फेसबुक पर सिकंदर सिंह मलूका और पत्रकार के बीच हो रही बातचीत का ओरिजिनल वीडियो जारी किया है। फेसबुक पर डाले इस वीडियो के नीचे लिखा गया है कि पंजाब सरकार की तरफ से अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए हर कोशिश कर रही है। पुरानी वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर झूठा प्रचार किया है।
पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से सिकंदर सिंह मलूका पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीजीपी को भेजी थी और इस प्रकरण की जांच एसपी रैंक के अधिकारी से कराने के लिए कहा था। आयोग ने 23 अक्टूबर तक रिपोर्ट देने को कहा था। इसके अलावा मलूका को भी आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।