Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी परविंदर सिंह झोटा केस की जांच

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सुबह 9:49 पर एक्स पर साझा की जानकारी

 

CM भगवंत मान का ऐलान, नशे के सौदागरों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंजाब को नशामुक्त करने के लिए सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे

भारत इंफो, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मामले में बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए यह केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हर समय मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार सुबह 9:49 बजे अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पंजाबी में संदेश साझा करते हुए कहा कि नशों के खिलाफ लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा के परिवार का साथ देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि परिवार की मांग को मानते हुए मामले की जांच CBI को सौंपी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ सरकार के कड़े रुख को दोहराते हुए कहा कि यह लड़ाई आर-पार की है। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार को जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, उनसे पीछे नहीं हटा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *