Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

जालंधर में 25 सितंबर को छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज

भारत इंफो : पंजाब के जालंधर में प्रसिद्ध और आस्था के प्रतीक श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी के वार्षिक मेले को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की श्रद्धा और मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को जिले भर में स्थानीय छुट्टी (लोकल हॉलिडे) का ऐलान किया गया है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
जारी आदेशों के मुताबिक 25 सितंबर को जालंधर जिले की सीमा में आने वाले पंजाब सरकार के सभी प्रशासनिक कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी निकाय पूरी तरह से बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सार्वजनिक छुट्टी केवल जालंधर जिले के अधिकार क्षेत्र में ही लागू होगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मेले में शामिल हो सकें और बाबा सोढल जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *