Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर पुलिस ने जिसे फरार बताया, वह घर में सोता मिला; पुलिस को देखते ही पांव छूने लगा!

भारत इंफो : जालंधर में नशे के सौदागरों पर नकेल कसने निकली पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ मंगलवार को एक बेहद दिलचस्प मोड़ आ गया। पुलिस बल नगर निगम के साथ मिलकर 12 मामलों में नामजद नशा तस्कर विक्रम सिंह उर्फ लक्की के अवैध निर्माण पर ‘पीला पंजा’ (बुलडोजर) चलाने उसके ठिकाने पर पहुंची थी।

दरवाजा खटखटाते ही उड़े पुलिस के होश, घर से निकला ‘फरार’ तस्कर कार्रवाई के तहत जब पुलिस ने हाउस नंबर 1026 का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। जिस तस्कर को पुलिस फाइलों में ‘फरार’ बताकर ढूंढ रही थी, वह बड़े आराम से अपने ही घर में मौजूद था।

पुलिस को सामने देखते ही आरोपी विक्रम सिंह सीधे अधिकारियों के पांव छूने लगा । जिस आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें घूम रही थीं, उसका खुद सामने आना पूरी टीम के लिए हैरान कर देने वाला था।

12 मुकदमों में है आरोपी लक्की पर, पुलिस ने गाड़ी में बिठाया पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक तस्कर विक्रम सिंह उर्फ लक्की कुल 12 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें 7 मामले आबकारी अधिनियम (एक्साइज एक्ट), 3 मामले मारपीट व लड़ाई-झगड़े और अन्य मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हैं। पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई। हालांकि, आरोपी के पकड़े जाने के बाद फिलहाल नगर निगम ने घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *