Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

लुधियाना में तेज रफ्तार थार पलटी, डिवाइडर से टकराने के बाद बड़ा हादसा

भारत इंफो : लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित दाद गांव के पास एक तेज रफ्तार थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और उसके बाद सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी के टायर तक अलग हो गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार थार काफी तेज गति में चल रही थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस दुर्घटना में 2 से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद सड़क पर लगा जाम
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और जाम की स्थिति बन गई। बाद में लोगों और पुलिस की मदद से ट्रैफिक को सामान्य किया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *