loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

पंजाब में 5 IAS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच IAS अधिकारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं। धीरेंद्र कुमार तिवारी (IAS-1994): अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त, आबकारी एवं कराधान के साथ गुड गवर्नेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त कार्यभार जारी रहेगा। अब उन्हें श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का भी कार्यभार सौंपा गया है। विनय बुब्बलानी (IAS-2008): कमिश्नर पटियाला डिवीजन के साथ अब कमिश्नर रूपनगर डिवीजन और सचिव राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। दीप्ति उप्पल (IAS-2011): स्पेशल सेक्रेटरी, स्थानीय निकाय विभाग के साथ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर-कम-CEO और पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी जारी रहेगी। इसके अलावा उन्हें सचिव, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया है। अमित तलवार (IAS-2013): स्पेशल सेक्रेटरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग और ड्रग्स एवं जातिगत जनगणना के नोडल अधिकारी के साथ अब पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ संयम अग्रवाल IAS को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त किया गया है। टी. बेनिथ (IAS-2018): अतिरिक्त सचिव, राजस्व एवं पुनर्वास विभाग के साथ अब पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार भी सौंपा गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *