Thursday, November 19, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 14°C
Breaking News

ट्रम्प, जिनपिंग और पुतिन की ऐतिहासिक मुलाकात, पहली बार एक मंच पर आए तीनों दिग्गज नेता

भारत इंफो : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के शेनझेन शहर में एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक की। यह पहला मौका बताया जा रहा है, जब दुनिया की तीन बड़ी ताकतों के शीर्ष नेता एक साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक को वैश्विक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

परमाणु हथियारों के खतरे पर हुई चर्चा
बैठक की शुरुआत परमाणु हथियारों से पैदा होने वाले खतरों पर चर्चा के साथ हुई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने परमाणु हथियारों को पूरी मानवता के सिर पर लटकती तलवार करार दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को परमाणु हथियारों के खतरे से मुक्त करने के लिए इन्हें पूरी तरह खत्म किया जाना चाहिए।

पुतिन बोले- तीनों देशों की जिम्मेदारी दुनिया में शांति बनाए रखना
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध में रूस, चीन और अमेरिका तीनों देशों ने जीत हासिल की थी। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदारी भी इन तीनों देशों की बनती है। उन्होंने तीनों देशों के साझा इतिहास और वैश्विक भूमिका का जिक्र करते हुए शांति बनाए रखने पर जोर दिया।

ट्रम्प ने पहली त्रिपक्षीय बैठक को बताया ऐतिहासिक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इस मुलाकात पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं कि पहली बार अमेरिका, चीन और रूस के बीच इस तरह की त्रिपक्षीय बैठक हो रही है। ट्रम्प के मुताबिक, तीनों देशों के नेताओं का एक साथ बैठना इतिहास रचने जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *