Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

जालंधर में आज से एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, CM भगवंत मान करेंगे उद्घाटन; जानें भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

भारत इंफो : जालंधर में आज 27 अक्टूबर से पुरुष एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आगाज होने जा रहा है। ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशिया की छह टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होकर चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

जालंधर में 2 नवंबर तक पूल मैच खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और पदक मुकाबले 4 और 5 नवंबर को मोहाली में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की गई हैं।

आज भारत-बांग्लादेश के मुकाबले से पहले होगा उद्घाटन समारोह
टूर्नामेंट के पहले दिन 27 अक्टूबर को मलेशिया और चीन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद जापान और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का प्रमुख मुकाबला मेजबान भारत और बांग्लादेश के बीच होगा। इस मैच से पहले उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

2 नवंबर तक जालंधर में होंगे पूल मैच
जालंधर में 29 अक्टूबर को मलेशिया बनाम कोरिया, बांग्लादेश बनाम जापान और भारत बनाम चीन के मुकाबले खेले जाएंगे।
30 अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना मलेशिया से, कोरिया का चीन से और जापान का भारत से होगा।
1 नवंबर को कोरिया-बांग्लादेश, चीन-जापान और मलेशिया-भारत के मैच होंगे।
2 नवंबर को चीन-बांग्लादेश, जापान-मलेशिया और भारत-कोरिया के मुकाबलों के साथ जालंधर में पूल चरण समाप्त होगा।

मोहाली में होंगे सेमीफाइनल और फाइनल
आराम के दिन के बाद 4 नवंबर को मोहाली में पांचवें और छठे स्थान के लिए प्लेसमेंट मैच के साथ सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल में पूल की शीर्ष चार टीमें जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। चैंपियनशिप का समापन 5 नवंबर को मोहाली में होगा। इस दिन कांस्य पदक और स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले खेले जाएंगे, जिनसे टूर्नामेंट के विजेता का फैसला होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *