उपराज्यपाल ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
भारत इंफो, लेह
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने रविवार को लेह में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट की लद्दाख बेंच का उद्घाटन किया। इसे लद्दाख में न्याय व्यवस्था को लोगों के और करीब लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस अवसर को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है और उन्हें अपने घर के नजदीक न्याय प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस पहल के लिए CJI सूर्यकांत का आभार जताया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के साथ जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे।