Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

हॉकी प्रेमियों के लिए खुशखबरी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने के लिए एंट्री फ्री

5 नवंबर तक चलेगी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

दर्शक अपने डिजिटल एंट्री पास के लिए www.ticketgenie.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

भारत इंफो, जालंधर।

हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब में आयोजित हो रही हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 के मुकाबले देखने के लिए दर्शकों को कोई टिकट नहीं खरीदना होगा। टूर्नामेंट के दौरान जालंधर और मोहाली में होने वाले मुकाबलों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। हालांकि, दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर डिजिटल एंट्री पास प्राप्त करना होगा।

टूर्नामेंट का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक किया जा रहा है। हॉकी प्रेमियों को भारतीय टीम के मुकाबले देखने का शानदार अवसर मिलेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, जालंधर में भारतीय टीम के चार मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया की टीमें भारत के सामने होंगी।

 

जालंधर में कब-कब होंगे भारत के मुकाबले?

– 29 अक्टूबर, वीरवार: भारत बनाम चीन — शाम 7 बजे

– 30 अक्टूबर, शुक्रवार: भारत बनाम जापान — शाम 7 बजे

– 1 नवंबर, रविवार: भारत बनाम मलेशिया — शाम 7 बजे

– 2 नवंबर, सोमवार: भारत बनाम कोरिया — शाम 7 बजे

 

ऐसे प्राप्त करें निशुल्क एंट्री पास

दर्शक अपने डिजिटल एंट्री पास के लिए www.ticketgenie.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्पों में से अपने पसंदीदा मुकाबलों का चयन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद चयनित मैचों के लिए निशुल्क डिजिटल एंट्री पास प्राप्त होगा।दर्शकों को सलाह दी जाती है कि स्टेडियम पहुंचने से पहले अपना डिजिटल पास अवश्य प्राप्त कर लें और प्रवेश से संबंधित निर्देशों की जांच कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *