Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, अमेरिकी मिसाइल गिरने से 4 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

भारत इंफो : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिका ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार ईरान पर हमला किया है। अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात सिरिक, खुजस्तान, केश्‍म द्वीप और बंदर अब्बास को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया।

ईरान के मुताबिक, सिरिक में एक शादी समारोह के दौरान मिसाइल आकर गिरी। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 68 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 4 साल का एक बच्चा भी शामिल है। हमले के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में कई घायल बच्चे अस्पताल में इलाज कराते नजर आए।

खुजस्तान में भी हुआ हमला, 7 लोगों की मौत
खुजस्तान प्रांत में हुए एक अन्य हमले में 7 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आई है, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरान का आरोप है कि अमेरिकी हमलों में आम नागरिक भी प्रभावित हुए हैं। हालांकि, अमेरिका ने इन आरोपों को लेकर अलग दावा किया है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, उसके हमलों का लक्ष्य ईरान के सैन्य ठिकाने थे और कार्रवाई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर की गई।

ईरान ने भी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी कार्रवाई का दावा किया है। ईरान के मुताबिक, उसने जॉर्डन और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है। अमेरिका और ईरान के बीच लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। नागरिकों के हताहत होने की खबरों के बीच अब पूरी दुनिया की नजर दोनों देशों की अगली कार्रवाई पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *